Personal Musings

This blog is intended to be just a jumble of thoughts that hit me and need not necessarily mean anything.

My Photo
Name:
Location: Kerala, India

Water flows ...

Sunday, June 22, 2014

poor by socialism -- समाजवाद से है कंगाल


जन्मे थे कंगाल मगर भिखारी हम कभी थे नहीं  |
समाजवाद के नाम पर हमें भिखारी आप बना दिए |1|

खाली पेट जब पले हुए तब भी सिर झुक्काये नहीं  |
जातिवाद के नाम पर हमारे सिर झुक्का दिए  | 2 |

अगर समाज सुधारने चाहते तो क्या-क्या नहीं कर सकते थे आप |
जेब भरने के चक्कर में आप इन्सानियत भी भुला दिए   | 3 |

आज कुछ धन से है कंगाल, कुछ इज़्ज़त से भी कंगाल
मर्यादा पुरुषोत्तम के देश में गरीबों को भी बेच दिए   | 4 |

समाजवाद के नाम लेकर भी आप समाज सुधारना भूल गए |
धन से कंगाल देश को अब आत्मा से कंगाल भी बना दिए  | 5 |